स्वच्छता के ब्रांड एम्बेस्डर बने आमिर

यहां विज्ञान भवन में स्कूलों में स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल की शुरुआत करते हुए मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, "हमें आमिर को अपना ब्रांड एम्बेस्डर चुनने की खुशी है। हमें उम्मीद है कि वह इस योजना को सफल बनाने में मदद करेंगे।"

सिब्बल ने कहा कि आमिर ने अपनी फिल्मों के जरिए शिक्षा के संबंध में सार्वजनिक राय बनाने का काम किया है और उनकी मौजूदगी से स्वच्छता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। आमिर ने शिक्षा संबंधी फिल्मों 'तारे जमीन पर' और '3 इडियट्स' में अभिनय किया है।

आमिर ने ब्रांड एम्बेस्डर बनने के लिए अपनी स्वीकृति देने के बाद कहा कि वह एचआरडी और शहरी विकास मंत्रालय के साथ बैठकर इस मुद्दे को और अधिक समझने की कोशिश करेंगे और फिर इसके लिए एक कार्यक्रम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सीडी और इंटरनेट के जरिए स्कूलों को यह कार्यक्रम उपलब्ध हो सकेगा और वे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

इससे पहले सिब्बल ने बेहतर स्वच्छता के लिए सभी स्कूलों में स्वास्थ्य क्लब शुरू करने की घोषणा की थी।

कार्यक्रम में मौजूद शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी ने कहा कि स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों में भी शामिल हैं और सरकार स्थितियों में सुधार लाने के प्रयास कर रही है।

एचआरडी व शहरी विकास मंत्रालय ने संयुक्त रूप से यह पहल की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+