अलकायदा का अमेरिकी मेजर को प्रशिक्षित करने का दावा

अनवर अल-अवलकी ने दावा किया कि 25 दिसंबर 2009 को डेट्रॉयट जा रहे विमान में विस्फोट का प्रयास करने वाले ब्रिटेन में शिक्षित नाइजीरिया के इस्लामी आतंकवादी उमर फारुक अब्दुलमुतल्लब को उसने प्रशिक्षित किया।

उसने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना में फिलीस्तीनी मूल के चिकित्सक निदाल हसन को भी प्रशिक्षित करने पर उसे गर्व है। हसन ने टेक्सास स्थित सैन्य शिविर फोर्ट हुड में गोलीबारी करके 13 लोगों को मार डाला और 30 अन्य को घायल कर दिया।

अल-जजीरा चैनल द्वारा प्रसारित एक वीडियो में अमेरिका और यमन की दोहरी नागरिकता वाले अल-अवलकी ने कहा, "मुझे उनका प्रशिक्षक होने पर गर्व है।" अवलकी सैन डियागो और वर्जीनिया की मस्जिदों में इमाम रह चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+