सरकार को बचाने की साजिश : भाजपा

भाजपा नेता अनंत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि लोकसभा में भाजपा के उपनेता गोपीनाथ मुंडे ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से मिलकर विभिन्नों मंत्रालयों की अनुदान संबंधी मांगों को सदन में व्यवधानों के बीच पारित नहीं करने का आग्रह किया।

मुंडे ने अध्यक्ष से मतदान के दौरान सदन का विभाजन सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया जिससे यह पता चल सके कि कौन सरकार के साथ है और कौन उसके खिलाफ है।

अनंत कुमार ने कहा कि व्यवधान पैदा कर और कटौती प्रस्ताव में हिस्सा नहीं लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को बचाने की साजिश की जा रही है।

सभी दलों से कटौती प्रस्ताव का समर्थन करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय कोई बहिर्गमन या व्यवधान नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कटौती प्रस्ताव अविश्वास प्रस्ताव के समान होता है। इसमें मतदान के माध्यम से अपने विचार को प्रदर्शित करने की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+