दलितों की हत्या की लोकसभा में निंदा
लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा, "हिसार के मिर्चपुर गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने बड़ी संख्या में दलितों के मकान जला दिए। इसमें दो दलित मारे गए और 12 से अधिक लोग झुलस गए।"
कुमार ने कहा, "सदन दलितों के खिलाफ हुए इस अत्याचार की कड़ी निंदा करता है।"
उल्लेखनीय है कि विगत 21 अप्रैल को मिर्चपुर में दलित समुदाय के एक 70 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 18 साल की पोलियो ग्रस्त बेटी को जिंदा जला दिया गया था। हिंसा के बाद यहां से लगभग 20 दलित परिवारों को पलायन करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications