यूक्रेन की संसद में हंगामा, अंडे फेंके गए (लीड-1)

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोत्सी के अनुसार मंगलवार को संसद की कार्यवाही भारी शोरगुल के बीच शुरू हुई। इसी बीच कुछ सदस्यों ने स्पीकर वोलोदिमायर लिटवीन को निशाना बनाकर एक स्मोक बम और अंडे फेंकें।

मंगलवार को समझौते के अनुमोदन के लिए जैसे ही संसद में मतदान शुरू हुआ, वैसे ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा आरंभ कर दिया। कुछ सदस्यों ने स्पीकर पर अंडेा फेंकने शुरू कर दिए।

समझौते के पक्ष में 236 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि अनुमोदन के लिए न्यूनतम 226 वोट की जरूरत होती है। भारी हंगामे के बीच मतदान की कार्यवाही संपन्न होने में 40 मिनट का वक्त लगा।

गौरतलब है कि गत 21 अप्रैल को नौसैनिक अड्डे को लेकर यूक्रेन और रूस के बीच समझौता हुआ था। इस समझौते के मुताबिक यूक्रेन बंदरगाह पर स्थित रूस के नौसैनिक अड्डे की अवधि 25 वर्ष के लिए बढ़ा दी गई। इसके बदले यूक्रेन को रूस से 30 फीसदी की रियायत पर प्राकृतिक गैस मिलती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+