जासूसी के आरोप में भारतीय राजनयिक गिरफ्तार (लीड-1)
एक पुलिस सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "आरोपी माधुरी गुप्ता को पूर्वी दिल्ली स्थित उसके मकान से दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने जासूसी करने और महत्वपूर्ण दस्तावेज लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने से पहले उसे हिरासत में रखा गया था और दो-तीन दिनों तक पूछताछ की गई थी।"
उन्होंने बताया, "वह पिछले कुछ वर्षो से पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चयोग के प्रेस व सूचना शाखा में कार्यरत थी। पिछले कुछ महीनों से उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।"
सूत्र ने बताया, "गुप्ता को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।"
अन्य सूत्रों ने बताया है कि गुप्ता पर पिछले कुछ समय से निगरानी रखी जा रही थी और यह साबित होने के बाद कि उसने कुछ संवेदनशील जानकारियां लीक की हैं, उस पर कार्रवाई की गई।
गुप्ता मुख्य भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की सदस्य नहीं है बल्कि वह निचले कैडर यानी आईएफएस-बी में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications