ग्वालियर में छात्रा ने की खुदकुशी
कंपू थाने के प्रभारी अनिल वैद्य ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि स्नातकोत्तर (पीजी) की छात्रा आरती अवाठे ने अपने हाथ में बेहोशी का इंजेक्शन लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरती ने यह कदम क्यों उठाया है इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन मिला है जिसमें कुछ संदेश है। पुलिस को लगता है कि आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में यह मोबाइल फोन मददगार साबित हो सकता है।
आरती के साथियों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में चल रही थी। तनाव की वजह उसने किसी को नहीं बताई थी। आशंका यही है कि उसने किसी निजी परेशानी के कारण यह कदम उठाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications