मस्तिष्क के लिए अच्छा है नियमित व्यायाम
पिट स्कूल ऑफ मेडीसिन की अध्ययनकर्ता जूडी एल. कैमरून कहती हैं कि जानवरों में मस्तिष्क की सक्रियता पर व्यायाम के कई लाभदायक प्रभाव देखे गए हैं।
बंदरों पर इस अवधारणा की जांच करने के बाद कहा जा सकता है कि मानव शरीर में भी ऐसा ही होता है।
कैमरून ने कहा कि सुस्त रहने वाले बंदरों की अपेक्षा नियमित रूप से व्यायाम करने वाले बंदर अधिक तंदरुस्त होते हैं और उनके मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह अधिक होता। यदि मध्यम आयु वर्ग के मनुष्य भी इतना ही व्यायाम करें तो वे अधिक तंदरुस्त होंगे।
उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि व्यायाम करने वाले मनुष्यों को भी यही लाभ होंगे।
अध्ययनकर्ताओं ने मादा बंदरों के एक समूह को सप्ताह में पांच दिन तक प्रत्येक दिन एक घंटे के लिए ट्रेडमिल पर व्यायाम कराया। इस दौरान एक अन्य समूह के बंदर सुस्त रहे मतलब उन्हें न घूमने वाली ट्रेडमिल के साथ रखा गया था।
दोनों समूहों में मध्यम आयु वर्ग (10 से 12 साल उम्र) और प्रौढ़ वर्ग (15 से 17 साल उम्र) के बंदर थे।
शुरुआत में मध्यम आयु के बंदरों पर व्यायाम का अच्छा प्रभाव देखा गया लेकिन बाद में व्यायाम करने वाले सभी बंदरों पर अच्छा प्रभाव देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications