अभिनेता हेमंत दास का निधन
दास की पत्नी और उनके बेटे का बहुत पहले ही देहांत हो गया था। अभिनेता का निधन उनके गृह जिले कटक के खामरंगा गांव में हुआ।
दास ने तकरीबन 40 से ज्यादा उड़िया फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में 'सेसा स्रबाना', 'जाजबारा', 'छिलका', 'दांडा बलुंगा' और 'हकीम बाबू' शामिल हैं।
उन्होंने हिंदी फिल्म 'शोध' में भी काम किया था। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
फिल्म समीक्षक दिलीप हाली ने आईएएनएस को बताया, "दास की मौत से उड़िया फिल्म जगत को भारी नुकसान हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications