परमाणु संयंत्र की स्थापना करेंगे इटली, रूस
मांजा प्रांत के लेस्मो में इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी और रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को हुई मुलाकात के दौरान इस पर चर्चा हुई।
इटली की ऊर्जा कंपनी एनेल और रूस की ऊर्जा कंपनी आरएओ ने परमाणु संयंत्र सहित भविष्य की ऊर्जा परियोजनाओं में सहयोग के लिए आपसी सहमति के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
बर्लुस्कोनी ने कहा कि पुतिन से अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करके हमेशा बहुत खुशी होती है। उनको यूरोप और पूरी दुनिया के मुद्दों की हमेशा नवीनतम जानकारी होती है।
बर्लुस्कोनी ने कहा कि बहरहाल आर्थिक संकट के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार में 30 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
बर्लुस्कोनी ने कहा, "प्रधानमंत्री पुतिन और मैं व्यापार को वर्ष 2008 के स्तर तक पहुंचाना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications