यूक्रेन में संसद में अंडे फेंके गए
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोत्सी के अनुसार संसद में सदस्यों ने नौसेना अड्डे को लेकर रूस के साथ समझौते का विरोध किया। संसद के बाहर भी लोगों ने प्रदर्शन किया।
मंगलवार को समझौते के अनुमोदन के लिए जैसे ही संसद में मतदान शुरू हुआ, वैसे ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा आरंभ कर दिया। कुछ सदस्यों ने स्पीकर पर अंडा फेंक दिया।
समझौते के पक्ष में 236 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि अनुमोदन के लिए न्यूनतम 226 वोट की जरूरत होती है। भारी हंगामे के बीच मतदान की कार्यवाही संपन्न होने में 40 मिनट का वक्त लगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications