'मेरा काम खुद बोलेगा' : शशि थरूर
संसद भवन के बाहर थरूर ने इसका ब्योरा देने से इंकार करते हुए आईएएनएस से कहा, "मैं कोई मीडिया साक्षात्कार नहीं दे रहा हूं। मेरा काम खुद बोलेगा।"
सफेद कुर्ता-पायजामा पहने थरूर शांत दिख रहे थे और उनके चेहरे पर उस विवाद की कोई छाया नहीं थी जिसके कारण उनको पद छोड़ना पड़ा।
आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी के कोच्चि फ्रेंचाइजी में थरूर की महिला मित्र सुनंदा पुष्कर की 70 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी होने के खुलासे के बाद यह विवाद शुरू हुआ था।
रविवार को आईपीएल के तीसरे संस्करण का फाइनल मैच होने के बाद मोदी को भी आईपीएल कमिश्नर के पद से निलंबित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications