त्रिपुरा में बंद से जनजीवन प्रभावित
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता बिजोन धर ने संवाददाताओं से कहा, "यह बंद बढ़ती महंगाई को रोकने में असफल केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा है।"
राज्य के विभिन्न इलाकों में अधिकांश शैक्षणिक और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद का असर परिवहन व्यवस्था पर भी देखा गया।
बंद से रेलगाड़ियां और उड़ानें प्रभावित हुईं। पुलिस प्रवक्ता नेपाल दास ने आईएएनएस से कहा बंद के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
बंद की वजह से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों ने परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अगरतला पीठ ने सोमवार को त्रिपुरा सरकार को बंद के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने का निर्देश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications