राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों को नौकरी देंगे बादल
भारतीय टीम ने 12 अप्रैल को लुधियाना में खेले गए विश्व कप में पाकिस्तान को पराजित किया था। विजेता टीम को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला था। इस टीम के अधिकांश खिलाड़ी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं।
बादल ने अपने बयान में कहा कि उनकी सरकार कम पढ़े-लिखे कबड्डी खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता को कम करेगी। सरकार मुख्य तौर पर इन खिलाड़ियों को मंडी बोर्ड में नौकरी देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications