कैंसर मरीजों को रेल किराए में 100 फीसदी छूट
मान्यता प्राप्त अस्पतालों से इलाज और समय-समय पर परीक्षण कराने वाले कैंसर पीड़ितों और उनकी देखभाल करने वाले सदस्यों को रेलवे की तरफ से किराए में छूट दी जाती है। यह रियायत मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के मूल किराए में ही दी जाएगी। बाकी अन्य शुल्कों का भुगतान करना पड़ेगा।
प्रथम व द्वितीय श्रेणी वाले वातानुकूलित और कुर्सीयान में कैंसर के मरीजों और उनकी देखरेख करने वालों को क्रमश: 75 फीसदी और 50 फीसदी रियायत है। इसमें कोई तब्दीली नहीं की गई है। यह रियायत 20 अप्रैल 2010 या उसके बाद खरीदे गए टिकटों पर लागू होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications