बर्दाश्त नहीं की जाएगी हिंसा : कनाडा
भारतीय मूल के कनाडाई नेता और पूर्व कनाडाई स्वास्थ्य मंत्री उज्जल दोसांझ को पिछले सप्ताह कट्टरपंथी सिखों द्वारा दी गई धमकियों के बाद यह चेतावनी जारी की गई है।
भारतीय मूल के संसदीय सचिव दीपक ओबेराय ने हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा कि उनकी सरकार कनाडाई सिख समुदाय के कट्टरपंथियों द्वारा हाल ही में की गई हिंसा की घटनाओं की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिख कट्टरपंथियों ने दोसांझ को पिछले सप्ताह वेंकूवर के र्से शहर में वैसाखी समारोह में शामिल होने के खिलाफ चेतावनी दी थी। कट्टरपंथियों की इस चेतावनी के बाद भारतीय मूल के कनाडाई लोगों में इसके खिलाफ गुस्सा था और कनाडाई नेताओं और मीडिया ने इसकी निंदा की थी।
दोसांझ एक उदारवादी सिख हैं, जो 2000 में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रधानमंत्री बने थे। जब 80 के दशक में भारत और कनाडा में खालिस्तान समर्थक आंदोलन अपने चरम पर था तभी से दोसांझ सिख कट्टरपंथियों के कड़े विरोधी रहे हैं।
कनाडा के उप विदेश मंत्री ओबेराय ने कहा, "कनाडा की सरकार और कनाडावासी भारत के साथ अपने संबंध मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम मजबूत और सांस्कृतिक बाहुल्य वाले भारत को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास को समर्थन नहीं देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications