दुनिया की सबसे लंबी लड़की को नहीं मिलेगा पति!
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक एंडरसन कहती हैं, "मेरे कद और व्यक्तित्व के चलते लोग मेरे प्रति दोस्ताना व्यवहार रखते हैं। यदि मैं लंबी और बदसूरत होती तो मैं सोच सकती थी कि मुझे परेशानी होगी।"
उन्होंने कहा, "सबसे पीड़ादायी बात यह है कि हर कोई मेरे कद को लेकर कहता है कि मुझे पति नहीं मिल सकेगा।"
एंडरसन न्यू जर्सी के रटगर्स प्रिपरेटरी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। जब वह अपने स्कूल की बास्केटबॉल टीम की ओर से खेलती हैं तो राज्यभर की विरोधी टीमों के लिए एक खतरा होती हैं।
उनके स्कूल शिक्षक जे. जे. क्विनॉल्ट कहते हैं कि एंडरसन उनके स्कूल की बास्केटबॉल टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पहली मुलाकात में अन्य लड़कियां उनके कद को देखकर आश्चर्यचकित रह जाती हैं।
एंडरसन अपने पसंदीदा बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन से पांच इंच लंबी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications