तमिलनाडु विधानसभा से विपक्षी विधायकों को बाहर किया
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्षी सदस्यों ने प्रश्नकाल के स्थान पर महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।
विरोध करने वाले विधायक एआईएडीएमके, एमडीएमके, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के थे।
विधानसभा अध्यक्ष आर.अवुदईप्पन ने चर्चा की अनुमति नहीं दी, इस कारण और हंगामा हुआ।
सदन में शांति स्थापित करने के आग्रहों को अनसुना किए जाने के बाद अध्यक्ष ने विरोध कर रहे विधायकों को सदन से बाहर करने का आदेश दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications