आंध्र प्रदेश में बंद से परिवहन व्यवस्था प्रभावित
मंगलवार को बंद के कारण सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) ने अपनी सेवाएं रोक दी है। पुलिस के अनुसार राज्य के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शनाकारी सड़कों पर उतर आए।
अधिकांश इलाकों में शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हैदराबाद में बंद का आंशिक असर देखा गया। यहां अन्य दिनों की तरह ही सड़कों पर वाहन देखे गए।
महंगाई के खिलाफ बंद का आह्वान तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), फॉरवर्ड ब्लॉक और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) ने किया है।
हैदराबाद और अन्य जगहों पर दुकानों को जबरन बंद करवाने और सड़क व रेल मार्गो पर प्रदर्शन करने के आरोप में विपक्षी दलों के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
हैदराबाद में भाकपा के राज्य सचिव के.नारायण और माकपा के राज्य सचिव बी.वी.राघावुलू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। नारायण ने महंगाई के लिए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications