जून में 15 दिन बंद रहेगा श्रीनगर हवाईअड्डा

हवाईअड्डे से उड़ानें 15 जून से बंद की जाएंगी, इस दौरान सभी व्यावसायिक उड़ानें श्रीनगर से 35 किलोमीटर दूर स्थित अवंतिपुर एयर फोर्स स्टेशन पर स्थानांतरित कर दी जाएंगी।

पिछले 12 सालों में यह दूसरा मौका है, जब हवाई यातायात में इतना बड़ा बदलाव किया गया है। इससे पहले भी 1998 में भी हवाईअड्डे को बंद करके उड़ानें अवंतिपुर से ही संचालित की गई थीं।

सोमवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक अब्दुल्ला ने एंटनी को बताया कि उड़ानों के स्थान में परिवर्तन से पर्यटन पर बुरा असर पड़ सकता है।

जून महीने में बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर का रुख करते हैं और संपन्न पर्यटक समय बचाने के लिए हवाई सेवाओं का ही उपयोग करते हैं।

रक्षामंत्री ने अब्दुल्ला को भरोसा दिलाया है कि सुधार कार्य कम से कम समय मे पूरा किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+