पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने पटरी उड़ाई
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने बंद के दूसरे दिन मिदनापुर और भादुतला स्टेशनों के बीच इस घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान जब चक्रधर पैसेंजर रेलगाड़ी का इंजन वहां से गुजर रहा था।
अतिरिक्त महानरीक्षक (रेलवे) दिलीप मित्रा ने आईएएनएस को बताया कि इस घटना में इंजन को कोई क्षति नहीं पुहंची। उन्होंने कहा, "पटरी को एक मीटर तक नुकसान पहुंचा। पुलिस, अर्धसैनिक बल और बम निरोधक दस्ते के लोग वहां पहुंच गए। पटरी की मरम्मत कर दी गई है।"
दक्षिण पूर्व रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना की वजह से सुबह 9.15 तक खड़गपुर मंडल में रेल सेवाएं बाधित रहीं। लंबी दूरी की कई रेलगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने सोमवार से पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और उड़ीसा में दो दिनों के बंद का आह्वान कर रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications