भूकंप पीड़ितों के लिए जुटाए गए 25 लाख डॉलर
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार डोमिनिकन रिपब्लिक के गायक-गीतकार जुआन लुईस गुएरा ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया, "बीते सप्ताहांत 'ए सांग ऑफ होप फॉर हैती' नाम से कंसर्ट का आयोजन किया गया। यह बेहद सफल रहा।"
इस समारोह में 4,000 से अधिक लोग एकत्रित हुए थे। इससे एकत्र हुई राशि को हैती में बच्चों अस्पताल के निर्माण में खर्च किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष 12 जनवरी को हैती में आए सात की तीव्रता वाले भूकंप में 200,000 से अधिक लोग मारे गए थे और 10 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications