मेदवेदेव ने ईरान के व्यवहार को गैर जिम्मेदाराना बताया
डेनमार्क की अपनी यात्रा से पहले मेदवेदेव ने डेनिश ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन से कहा, "ईरान ने अब तक उपयुक्त समझदारी नहीं दिखाई है और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया है। यदि ऐसा ही जारी रहा तो हम प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू करेंगे।"
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अमेरिका और अन्य देशों को संदेह है कि अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की आड़ में ईरान परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है। ईरान के यूरेनियम को 20 प्रतिशत तक संवर्धित करने के कदम के खिलाफ अमेरिका कड़े प्रतिबंध चाहता है।
मेदवेदेव ने कहा कि निश्चय प्रतिबंधों की प्रकृति खराब होती है क्योंकि उनसे बहुत कम परिणाम हासिल होता है। परंतु सभी उपायों के विफल होने के बाद इसका प्रयोग होता है।
फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, अमेरिका, रूस और चीन ने ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम चलते प्रतिबंधों के मसौदे पर 19 अप्रैल को चर्चा शुरू की। रूस और चीन ने ईरान के परमाणु मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने पर जोर दिया लेकिन अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने उसके खिलाफ कड़े प्रतिबंधों को लगाने का सुझाव दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications