केरल में बंद से परिवहन व्यवस्था ठप
बंद के मद्देनजर केरल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बंद का समर्थन कर रहे वाम दलों ने कहा कि वे रेलगाड़ियों को राज्य से बाहर जाने नहीं देंगे।
प्रदर्शनकारियों ने रेलमार्गो पर प्रदर्शन किया। कुछ रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है, जबकि कई देर से चल रही हैं।
बंद की वजह से राज्य परिवहन निगम की बसें नहीं चलाई जा रही हैं। सड़कों पर केवल भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (इसरो) और सूचना व प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के कुछ वाहन नजर आए। राज्य भर में सभी शैक्षणिक और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ओमन चांडी ने कहा, "इस प्रकार के रवैये को तत्काल बदलना होगा क्योंकि हम जिस दौर में रह रहे हैं वहां नई नौकरियों और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण की जरूरत होती है।"
उधर, केरल के गृह मंत्री कोडियरी बालाकृष्णन से जब यह पूछा गया कि बंद से लोगों को पेरशानी हो रही है, तो उन्होंने कहा, "पूरे देश में लोगों को महंगाई से परेशानी हो रही है। इस मुद्दे को संसद में भी उठाया जा रहा है। हम बढ़ती महंगाई से चिंतित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications