पत्नी ने पति को 'बेचने' के लिए विज्ञापन दिया
मेलबर्न। नाकाम पति किसी को पसंद नहीं। यही कारण है कि आस्ट्रेलिया में रहने वाली एक महिला ने अपने नाकाम पति को बेचने के लिए ईबे नाम की ऑनलाइस वेबसाइट पर विज्ञापन दे दिया।
समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक सोनिया सिमेंस नाम की यह महिला अपने 35 वर्षीय कवि पति से छुटकारा पाना चाहती है क्योंकि अपनी नाकामी के कारण उसके पति ने अपने बेटे स्पेंसर के जन्म के बाद से परिवार की कोई वित्तीय मदद नहीं की है।
सोनिया ने अपनी पति की कीमत 25,000 डॉलर लगाई है। सोनिया ने वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापन में लिखा है कि उनके पति कविता के माध्यम से एक भी पैसा नहीं कमा सके और यही कारण है कि वह उनसे छुटकारा पाना चाहती है।













Click it and Unblock the Notifications