बड़ी विमान दुर्घटना होते-होते बची
कोच्चि। दुबई से कोच्चि आ रहा अमीरात एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह एयरपॉकेट में फंसकर 15000 फुट नीचे आ गया।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब 20,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा विमान 15,000 फुट नीचे फिसलकर महज 5000 फुट की ऊंचाई तक आ गया। पायलट ने इस पर काबू पा लिया और वह फौरन विमान को उसकी पुरानी ऊंचाई तक ले गया।
विमान के उतरते ही हवाई अड्डे पर चिकित्सकों के दल ने सभी यात्रियों का मुआयना किया। जिन्हें विमान के इस तरह नीचे आने से चोटे लगीं थीं और सदमा पहुंचा था। अमीरात एयलाइंस इस बारे में जल्द ही बयान जारी करेगी।













Click it and Unblock the Notifications