इस्तीफे के बाद केरल पहुंचे थरूर
तिरूवनंतपुरम। आईपीएल की कोच्चि फ्रेंचाइजी पर उठे विवाद के बाद विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले शशि थरूर शनिवार को जब पहली बार केरल पहुंचे तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जहां उनका स्वागत किया वहीं उन्हें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
आईपीएल 3 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि थरूर तिरूवनंतपुरम के सांसद हैं। आईपीएल विवाद के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वह पहली बार यहां पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भाकपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने थरूर का विरोध भी किया। पुलिस ने लगभग 50 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
आईपीएल विवाद के संबंध में थरूर ने कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है। उन्होंने कहा, "मैंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल केवल केरल की जनता के लिए किया। मैं यहां के लोगों के लिए कुछ करना चाहता हूं, मैंने कुछ गलत नहीं किया है।"













Click it and Unblock the Notifications