वेनेजुएला में 4.5 टन कोकीन जब्त
कराकास, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। वेनेजुएला-कोलंबिया सीमा के निकट आठ प्रयोगशालाओं से दवा बनाने में प्रयुक्त होने वाले करीब 6,000 किलोग्राम रसायन और 4.5 टन कोकीन जब्त की गई है।
आंतरिक मामलों के मंत्री तारेक अल ऐसामी ने गुरुवार को कहा कि यह पिछले बरसों के दौरान नशीले पदार्थो की जब्ती के सबसे बड़े अभियानों में से एक है।
ऐसामी ने कहा कि यह खेप कोलंबिया के एक आपराधिक संगठन की थी।
सरकारी की तरफ से कहा गया कि वेनेजुएला में वर्ष 2009 में 66.3 टन नशीले पदार्थ जब्त किए गए जो 2008 की तुलना में सात टन ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications