विमानयात्री ने दी विस्फोट की धमकी
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अनुसार लास एंजेलिस से फ्लोरिडा जाने वाली उड़ान में स्टेनले डॉउने शेफिल्ड (46 वर्ष) नाम के यात्री को कथित तौर चालक दल के सदस्यों को तंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।
एफबीआई के अनुसार शेफिल्ड के हाथ में एक बोतल थी और वह जबरन कैबिन में घुसने की कोशिश कर रहा था। उसने धमकी थी कि यदि कैबिन का द्वार नहीं खोला जाएगा तो वह विमान को विस्फोट कर उड़ा देगा।
शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद डेल्टा फ्लाइट 2148 विमान के मार्ग में फेरबदल किया गया। विमान अपने गंतव्य स्थल पर सुरक्षित पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications