किंग्स इलेवन में मोदी की हिस्सेदारी नहीं : प्रीति
एक स्थानीय समाचार पत्र ने खबर दी है कि किंग्स इलेवन में मोदी ने आकाश अरोड़ा नाम के एक शख्स के जरिए अपनी हिस्सेदारी रखी है। प्रीति ने उक्त अखबार की रिपोर्ट को गलत करार देते हुए मुकदमे तक की धमकी दी है।
सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर शनिवार को प्रीति ने कहा, "आज सुबह मैंने एक और गलत खबर पढ़ी कि किंग्स इलेवन में आकाश अरोड़ा के जरिए ललित मोदी की हिस्सेदारी है। यह खबर निराधार है।"
प्रीति ने कहा, "यह देखकर बहुत दुखी हूं कि मीडिया के पास कैसी सूचना है। लोगों का नाम उछालने के लिए मीडिया से कौन पूछने जा रहा है। आकाश अरोड़ा सिर्फ मेरे अच्छे दोस्त हैं और वह आईपीएल के दौरान मेरी टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए मौजूद थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications