आईपीएल की पूरी जांच का इंतजार : थरूर

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कोच्चि फ्रेंचाइजी पर उठे विवाद के बाद विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले शशि थरूर ने कहा है कि वह आईपीएल प्रतियोगिता की 'मुकम्मल जांच' होने का इंतजार कर रहे हैं।

थरूर ने शुक्रवार रात सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर कहा, "आईपीएल की मुकम्मल जांच हो जाने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। अगर मेरे इस्तीफे से असल सुधार होना है तो इसे मैं सार्थक मानूंगा। हमारा क्रिकेट स्वच्छ होना चाहिए।"

आईपीएल से जुड़ा विवाद पिछले दिनों उस समय खड़ा हुआ जब आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने कोच्चि फ्रेंचाइजी के सभी मालिकों के नाम ट्विटर पर सार्वजनिक कर दिए। इसमें एक नाम सुनंदा पुष्कर का भी था और इसी वजह से थरूर भी विवादों में आ गए और बाद में उन्हें मंत्री पद भी त्यागना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि सुनंदा थरूर की करीबी दोस्त हैं और इसे वह खुद स्वीकार चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+