कुख्यात इनामी अपराधी मुठभेड़ में ढेर
हनुमान गंज थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने बताया कि सूचना के अधार पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि जंगल दस्यु का गिरोह आ रहा है, जिसको लेकर पुलिस ने नाकाबन्दी कर दी। सुबह 2.25 बजे मुठभेड़ शुरू हुई जो कि 3. 40 तक चली। मुठभेड़ में कुख्यात जंगल दस्यु रामअवध यादव ढेर हो गया। वह बिहार के पश्चिमी चंपारण के थाना भथवलिया के भगवानपुर का निवासी था जो पिछले बीस वषरे से अपने ससुराल वगहवा ताड़ थाना धनहा जिला पश्चिमी चंपारण में रहता था।
जानकारी के मुताबिक पडरौना कोतवाली अर्न्तगत बिन्दबलीया से एक बच्चे हुए अपहरण में वह वांछित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications