भारत-अमरीका बीच नौसेना अभ्यास शुरू
मालाबार अभ्यास के 14वें दौर में भारतीय नौसेना की पश्चिम बेड़ा और अमरीकी नौसेना का 7वां बेड़ा जैसी अग्रिम पंक्ति की इकाईयां भाग ले रही हैं।
मालाबार अभ्यास में समुद्र में विभिन्न श्रेणी की युद्घ गतिविधियां शामिल हैं। मालाबार सीवाई 10 के दौरान, अमरीका नौसेना की यूएसएन 7वीं बेड़ा की सीटीएफ 70 जो जापान के योकोसुका पर तैनात हैं, इसका प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस मैसूर, स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक तीन मिसाइल फ्रीगेट्स, आईएनएस गोदावरी, आईएनएस ब्राहमपुत्र और आईएनएस तबर के साथ एक पनडुब्बी, आईएनएस शंकुश, समुद्री हरियर विमान, अन्य निर्धारित और प्रकार के युद्घक विमान करेंगे।
भारत और अमरीका के बीच नौसेना सहयोग दोनों देशों के बीच दीर्घावधि सामरिक साझेदारी को दर्शाती है। दोनों देशों की नौसेनाओं ने पिछले वषरे में प्रशिक्षण,सूचना और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में विभिन्न द्विपक्षीय गतिविधियों का आदान-प्रदान किया है। वार्षिक मालाबार अभ्यास श्रृंखला का प्रारंभ 1992 में हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications