पेरू में 4 टन कोकीन जब्त
लीमा, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पेरू में चार टन कोकीन जब्त की गई। कोकीन को यूरोप जाने वाले एक जहाज में सल्फर पाउडर के बीच छिपाया गया था।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार आंतरिक मामलों के मंत्री ओक्टावियो सालाजार ने कहा कि इस संबंध में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह कोकीन ट्रामार्सा नामक कंपनी के कंटेनरों में रखी गई थी।
कोका पत्ती और कोकीन उत्पादन में पेरू दुनिया का दूसरा देश है और यहां से समुद्र के माध्यम से नशीले पदार्थो की तस्करी होती है।
पिछले महीने करीब 400 किलोग्राम नशीली दवाओं की खेप पकड़ी गई थी। इससे पहले सितंबर 2009 में 4.5 टन कोकीन जब्त की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
