पूर्वोत्तर राज्यों और प. बंगाल में बारिश के आसार (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आगामी 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में मामूली गिरावट आने से हालांकि मामूली राहत मिली है।

दिल्ली में शनिवार सुबह तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)का कहना है कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा हालांकि तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

आईएमडी के अनुसार लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

चण्डीगढ़ सहित पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के भीतर बारिश हो सकती है। चण्डीगढ़ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

जयपुर में शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

देहरादून में भी हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मसूरी में हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान में आई कुछ गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली है। भोपाल स्थित मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है जो पिछले दिनों के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

भोपाल का अधिकतम तापमान 39.5, इंदौर का 39.4, ग्वालियर का 41 और जबलपुर का 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे गर्म स्थान गुना और खजुराहो हैं, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के तकरीबन सभी इलाकों में तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि राजस्थान, गुजरात होते हुए गर्म पछुआ हवाएं राज्य में बह रही हैं। इस वजह से फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। चंद्रा ने कहा कि आगामी कुछ दिनों तक अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राज्य में सबसे गर्म जिले गया का तापमान 43़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दक्षिणपूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तरी उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और विदर्भ के पश्चिमी क्षेत्रों में शनिवार को गर्म हवाएं चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों समेत पश्चिम बंगाल में तीखी धूप और गर्म हवाओं का रुख कायम रहेगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे। मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। शिमला और मनाली में भी बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छींटे पड़ने की संभावना जताई है। जम्मू एवं कश्मीर में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, लक्ष्यद्वीप और अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के कई भागों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान कोई बदलाव न आने उम्मीद जताई है। देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम और लू का चलना जारी रहेगा।

उड़ीसा का संभलपुर शुक्रवार को सबसे गर्म दिन रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सíवस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+