कुछ भारतीय ताकतें वार्ता बहाली के खिलाफ : पाकिस्तान
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमद कुरैशी ने कहा, "कुछ भारतीय ताकतें नहीं चाहतीं कि पाकिस्तान के साथ बातचीत फिर से शुरू हो। भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने को लेकर आंतरिक विरोध झेल रहे हैं।"
कुरैशी यहां बहाउद्दीन जिक्रिया युनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने कुरैशी के हवाले से कहा है, "पाकिस्तान हमेशा भारत के साथ सौहार्द्रपूर्ण संबंध चाहता है और हम चाहते हैं कि भारत आगे आकर हमारे साथ समग्र बातचीत शुरू करे।"
एक सवाल के जवाब में कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तान के साथ बातचीत भारत ने बंद की है और ऐसी स्थिति में पिछले दरवाजे की बातचीत का सवाल ही नहीं उठता। बिना सामने के दरवाजे का इस्तेमाल किया, पिछले दरवाजे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications