बिहार में पारा 40 पार
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार फिलहाल तापमान में कमी के आसार नहीं हैं। केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि राजस्थान, गुजरात होते हुए गर्म पछुआ हवाएं राज्य में बह रही हैं। इस वजह से फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
चंद्रा ने कहा कि आगामी कुछ दिनों तक अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा।
पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राज्य में सबसे गर्म जिले गया का तापमान 43़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications