मप्र में पारा लुढ़का
भोपाल स्थित मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है जो पिछले दिनों के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस कम है।
भोपाल का अधिकतम तापमान 39.5, इंदौर का 39.4, ग्वालियर का 41 और जबलपुर का 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे गर्म स्थान गुना और खजुराहो हैं, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications