पटेल के पक्ष में आए पवार
मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री शरद पवार शनिवार को अपनी पार्टी और मंत्रिमंडल में सहयोगी प्रफुल्ल पटेल के खुल कर पक्ष में आ गए। पटेल इंडियन प्रीमियर लीग विवाद में फंसे हुए हैं।
पवार ने संवाददाताओं से कहा, "जांच होने दीजिए। पटेल ने कुछ भी गलत नहीं किया है।" इसके साथ ही पवार ने पटेल के इस्तीफे की संभावना को खारिज कर दिया।
ज्ञात हो कि पटेल पर पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर के साथ नई आईपीएल टीम की नीलामी के लिए फ्रेंचाइजी के मूल्यांकन को प्रस्तुत करने वाले ई-मेल के आदान-प्रदान का आरोप है।
पवार ने कहा कि दस्तावेज कोई गुप्त नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से कहा कि वह किसी कयास में न उलझे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications