उत्तराखंड में जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ी
विभाग द्वारा जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए लगभग 2,050 अग्निशमन अधिकारी तैनात किए हैं लेकिन विभागीय अधिकारी खुद मान रहे हैं कि लगभग 34 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल से भी अधिक क्षेत्र में फैले जंगलों में आग लगने के बाद उस पर काबू पाना काफी मुश्किल काम है।
वन विभाग ने वन क्षेत्र को तीन सेक्टरों कुमाउं मंडल, गढ़वाल मंडल और वन्य जीवन में बांटा है, जिसमें से लगभग 24273 वर्ग किलोमीटर जंगल वन विभाग, लगभग साढ़े चार हजार वर्ग किलोमीटर राजस्व विभाग, लगभग साढ़े पांच हजार वन पंचायतों और लगभग ड़ेढ सौ वर्ग किलोमीटर जंगल निजी या अन्य संस्थाओं के अधीन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications