असम में बाढ़ से 2 मरे, 150,000 प्रभावित
बाढ़ से लखीमपुर, धेमाजी, जोरहाट और तिनसुकिया जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इन जिलों के लगभग 250 गांवों में बाढ़ से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
तिनसुकिया जिले में शुक्रवार रात डिब्रू नदी में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। लखीमपुर जिले में करीब एक लाख लोगों को बाढ़ की वजह से बेघर होना पड़ा है।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार प्रभावित लोगों को शिविरों में रखा गया है। केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां कम से कम आठ जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
धेमाजी जिले के 50 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इस वर्ष असम दूसरी बार बाढ़ की चपेट में आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications