बिहार में नक्सलियों ने 2 सरकारी भवन उड़ाए

पटना, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री पी़ चिदंबरम के बिहार दौरे के ऐन पहले नक्सलियों ने मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में श्निवार के तड़के एक स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन समेत दो सरकारी भवनों को विस्फोट से उड़ा दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 30 से 40 नक्सलियों ने बगलवा गांव में धावा बोल दिया और पहले स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन में केन बम लगाकर उड़ा दिया। इसके बाद उसी के नजदीक स्थित कालीन-कंबल प्रशिक्षण केंद्र के भवन को भी विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

इधर, जमालपुर अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) श्रीधर मंडल ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक केनबम भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+