कश्मीर में सेना की गोलीबारी में नागरिक की मौत (लीड-2)

नागरिक की मौत उस समय हुई, जब 53 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने चेवान केलर गांव के पास अलगाववादी गुरिल्लाओं के एक समूह को दबोचने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में पांच लोग घायल भी हो गए।

सेना की ओर से बाद में कहा गया कि उसने जम्मू एवं कश्मीर पुलिस द्वारा प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार की रात अभियान शुरू किया था।

सेना के प्रवक्ता कर्नल डी.के.कचारी ने एक बयान में कहा, "रात 2.30 बजे गांव के बाहर एक जाल बिछाया गया। संदिग्ध आतंकी वहां आने वाले थे।"

लगभग 4.15 बजे गांव के बाहर से तीन व्यक्तियों ने वहां प्रवेश किया। अधिकारी ने बताया, "जब उन्हें ललकारा गया तो वे भागने लगे। उसके बाद सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। परिणामस्वरूप एक व्यक्ति मारा गया, दूसरा घायल हो गया और तीसरा पकड़ लिया गया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया।"

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मृत व्यक्ति सामान्य नागरिक था, वह आतंकी नहीं था। सेना ने उसकी पहचान किए बगैर उसे मार डाला।

पौ फटने के साथ ही जब यह खबर फैली तो बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष अपने घरों से बाहर निकल आए और भारत विरोधी नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शनकारियों ने गुजर रहे सेना के वाहनों पर पथराव किया और कीचड़ में फंसे उनमें से दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वाहनों की रखवाली कर रहे सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी, परिणामस्वरूप चार और ग्रामीण घायल हो गए।

सेना ने स्थानीय नागरिकों पर सैन्य वाहनों पर पथराव करने का आरोप लगाया है। हालत पर काबू पाने के लिए पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गए।

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ हिंसा तो शोपियां के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में हुई।

मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। कर्नल कचारी ने कहा, "घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।"

इसके अलावा एक अन्य घटना में डोडा जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए हैं।

डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात सिंह ने आईएएनएस को बताया, "एक आतंकवादी शुक्रवार रात और दूसरा शनिवार सुबह मारा गया।"

उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने गानडोह इलाके में शुक्रवार रात आतंकवादियों को घेर लिया। इसके बाद मुठभेड़ आरंभ हुई और दो आतंकवादी मार गिराए गए।

सिंह ने कहा, "इलाके में हिजबुल का स्वयंभू कमांडर तनवीर अहमद और उसका साथी जुबैर अहमद ढेर कर दिए गए। दोनों के शव शनिवार सुबह बरामद किए गए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+