जम्मू एवं कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात सिंह ने आईएएनएस को बताया, "एक आतंकवादी शुक्रवार रात और दूसरा शनिवार सुबह मारा गया।"
उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने गानडोह इलाके में शुक्रवार रात आतंकवादियों को घेर लिया। इसके बाद मुठभेड़ आरंभ हुई और दो आतंकवादी मार गिराए गए।
सिंह ने कहा, "इलाके में हिजबुल का स्वयंभू कमांडर तनवीर अहमद और उसका साथ जुबैर अहमद ढेर कर दिए गए। दोनों के शव शनिवार सुबह बरामद किए गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications