मेक्सिको में 6 पुलिसकर्मियों की हत्या
किउदाद जुआरेज, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मेक्सिको के किउदाद जुआरेज शहर में शुक्रवार को छह पुलिसकर्मियों और एक आम नागरिक की हत्या कर दी गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर किए हमले में एक अधिकारी सहित छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 17 वर्षीय किशोर भी मारा गया।
उल्लेखनीय है कि किउदाद जुआरेज हिंसाग्रस्त शहर है। यहां पिछले साल 2,600 से अधिक लोगों की हत्या हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications