आईपीएल विवाद : दागी मंत्रियों का इस्तीफा चाहती हैं मायावती
मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा है, "जो केंद्रीय मंत्री आईपीएल घोटाले में लिप्त हैं, या तो वे खुद से इस्तीफा दे दें या फिर उन्हें पद से हटा दिया जाए।"
मायावती ने आईपीएल के संदर्भ में देश भर में आयकर विभाग के छापे को ढोंग और दिखावा करार दिया है।
मायावती ने कहा है, "सरकार द्वारा शुरू की गई इस तरह की सभी कार्रवाई इस देश की सीधी-सादी आम जनता को मात्र प्रभावित करने के लिए है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications