अमेरिका में गोली मारकर दी जाएगी मौत की सजा
समाचार एजेंसी डीपीए ने साल्ट लेक सिटी के एक अदालत की एक महिला प्रवक्ता के हवाले से बताया कि रोनी ली गार्डेनर ने जहरीली सुई के बजाय गोली से अपनी मौत चुनी है। गार्डेनर को 18 जून को सजा दी जानी है।
गार्डेनर 25 वर्ष पहले एक वकील की हत्या करने का दोषी है। उस समय हत्या के दोषियों को सजा के तरीके चुनने की छूट का प्रावधान है।
उताह प्रांत में वर्ष 2004 में मौत की सजा वाले कानून में बदलाव करते हुए सजा केवल जहरीली सुई से दिए जाने का फैसला किया गया था, लेकिन यह कानून उन लोगों पर लागू नहीं होता है जो इससे पहले से दोषी ठहराए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications