संगमा मंत्रिमंडल का विस्तार, 8 मंत्री शामिल

शिलांग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल एम.संगमा ने शनिवार को मंत्रिमंडल में आठ और मंत्रियों को शामिल किया। ये सभी कांग्रेस विधायक हैं। इनमें पांच वे विधायक शामिल हैं, जिन्होंने संगमा के पूर्ववर्ती डी.डी.लपांग के खिलाफ बगावत की थी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है।

राज्यपाल आर.एस.मूशाहारी ने राजभवन में सभी आठों मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें एक महिला मंत्री भी शामिल है। इनमें से तीन पूर्व की डी.डी.लपांग सरकार में भी मंत्री थे।

रावेल लिंगदोह, एच.डी.आर.लिंगदोह, फ्रैंकेन्स्टीन डब्ल्यू.मोमिन, अगस्टीन डी.मार्क और फाउंडर स्ट्रांग केजी वे पांचों विधायक हैं, जिन्होंने लपांग के हटाए जान की मांग की थी। इन सभी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पूर्व गृह मंत्री रावेल लिंगदोह को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा आ.सी.लालू, प्रीस्टोन तिनसांग और सदन में एक मात्र महिला विधायक अम्परीन लिंगदोह को भी मंत्री बनाया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह तब आयोजित किया गया, जब संगमा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मशविरा करने के बाद नई दिल्ली से लौट आए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+