अवैध संबंध के शक में पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या
पुलिस ने बताया कि आरोपी मुतयार सिंह की पत्नी के साथ हमेशा झगड़ा होता रहता था। मुतयार सिंह को अपनी पत्नी पर किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध होने का शक था। मौका देख कर बीती रात उसने पत्नी दर्शना बाई (36) और दो बच्चों मनजीत (12) तथा खुशप्रीत (10) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
गौरतलब है कि शनिवार तड़के सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गंगानगर अस्पताल भेज दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications