वृद्धा की हत्या कर नकदी और जेवरात लूटे
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विपिन कुमार पांडे ने बताया, "इंदिरा कॉलोनी में कमला (60) अकेली रहती थीं। शुक्रवार शाम सात बजे से नौ बजे के बीच अज्ञात बदमाश घर में घुसे और वृद्घा के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी। बाद में बदमाश घर में रखे जेवरात और नकदी लूट ले गए। रात करीब दस बजे तक वृद्घा नजर नहीं आई तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पलंग पर पड़ी हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था।"
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता चला कि मृतका के पुत्र दिल्ली में रहते हैं और कभी-कभी उससे मिलने आते रहते हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि वृद्घा रोजाना दस बजे तक घर के बाहर बैठकर पड़ोसियों से बातें करती रहती थीं। लेकिन कल रात जब वह घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तब घटना के बारे में पता चला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications